फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: डूमरा के जंगलों में दूसरे दिन भी धधकती रही आग

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। विंढमगंज वन रेंज के अंतर्गत डूमरा क्षेत्र के जंगलों में पिछले चौबीस घंटे से आग लगी हुई है। इससे सैकड़ों पेड़ इसकी जद में आकर धू-धूकर जल रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार शाम को ही यहां जंगलों में आग की लपटें उठती हुई दिखाई देना शुरू हो गई हैं। आग बुझाने के कोई उपाय नहीं किए जाने से अगले दिन भी जंगल में आग धधकती रही।
ग्रामीणों का मानना है कि जंगल में महुआ बीनने वालों ने ही आग लगाई होगी जो लापरवाही के कारण फैलती चली गई। आग लगने से अनेक वन्य जीव भी इसकी चपेट में आ सकते हैं। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से वनों में लगी आग को बुझाने व ऐसा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें