फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल दहलाने वाली घटना: दो बच्चों को एक कमरे में फंदे से लटकाया, दूसरे में खुद फंदे से लटककर दी जान

Tue, 05 May 2026 07:49 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

सोनभद्र जिले के करमा थाना क्षेत्र के बिषहार गांव में खौफनाक वारदात हुई। मां ने दो बच्चों के साथ फंदे से लटककर जान दे दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
प्रीति और दोनों बच्चे आर्यन व अयांश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करमा थाना क्षेत्र के विषहार गांव में मंगलवार को दोपहर में प्रीति राजभर (25) और उसके दो बच्चों 4 साल के आर्यन और 6 महीने के अयांश के शव रस्सी से बने फंदे पर लटके मिले। प्रीति और दोनों बच्चों के शव अलग-अलग कमरों में मिले। घटना के वक्त पति राजन राजभर और परिवार के अन्य सदस्य खेत पर काम करने गए थे।

विज्ञापन


घटना की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है। एसओ सूर्यभान ने बताया कि विषहार गांव के राजन राजभर की शादी करीब पांच साल पहले मिर्जापुर के चित विसरांव गांव की प्रीति के साथ हुई थी। दंपती के दो बच्चे थे। 

कुछ दिनों से पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। मंगलवार को भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। आरोप है कि पति पिटाई करता था। इसके बाद राजन अपने माता-पिता के साथ खेत में काम करने चला गया। घर पर प्रीति और उसके दोनों बच्चे थे। दोपहर में जब वह घर लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद था, काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; इनसे सीखे काशी: इंदौर मॉडल से बदलेगी सफाई व्यवस्था..., छह मॉडल वार्ड बनेंगे बदलाव की मिसाल
विज्ञापन


इसके बाद खिड़की से झांक कर देखा तो कमरे में रोशनदान से बंधी रस्सी के सहारे प्रीति का शव फंदे पर लटक रहा था। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़कर राजन अंदर पहुंचा तो बगल वाले कमरे का दृश्य हृदयविदारक था। वहां अयांश और आर्यन के शव भी रस्सी के फंदे से लटक रहे थे।

यूपी-112 पर दो बच्चों के साथ महिला के फंदा लगाकर जान देने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पारिवारिक कलह की बात सामने आई है। अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-राहुल पांडेय, सीओ घोरावल


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें