फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra crime: खनन क्षेत्र से लापता श्रमिक का पेड़ पर लटका मिला शव, स्टोन क्रेशर प्लांट पर करता था मजदूरी

Fri, 27 Jan 2023 09:38 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र

सार

पुलिस ने बताया कि बभनी थाना क्षेत्र के मुनगाडीह गांव निवासी रामकुमार क्रेशर प्लांट पर मजदूरी करता था। बुधवार की शाम पांच बजे क्रशर प्लांट बंद होने के बाद राजकुमार कहीं चला गया। देर रात तक वह नहीं लौटा तो मुंशी समेत अन्य श्रमिक की उसकी तलाश करने में जुट गए। गुरुवार की सुबह कुछ लोगों ने प्राथमिक विद्यालय के पास पेड़ से रस्सी के सहारे राजकुमार को लटकता देख कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
खनन क्षेत्र से लापता श्रमिक का लटकता शव मिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के बिल्ली-मारकुंडी खनन क्षेत्र के बाड़ी स्थित प्राथमिक विद्यालय के पीछे गुरुवार को संदिग्ध हाल में लापता एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। मृतक की पहचान रामकुमार 18 के रूप में हुई। वह एक क्रेशर प्लांट पर मजूदरी करता था। ग्रामीणों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि बभनी थाना क्षेत्र के मुनगाडीह गांव निवासी रामकुमार (18) वर्तमान समय में बाडी खनन क्षेत्र के क्रेशर प्लांट पर मजदूरी करता था। बुधवार की शाम पांच बजे क्रशर प्लांट बंद होने के बाद राजकुमार कहीं चला गया। देर रात तक वह नहीं लौटा तो मुंशी समेत अन्य श्रमिक की उसकी तलाश करने में जुट गए। गुरुवार की सुबह कुछ लोगों ने प्राथमिक विद्यालय के पास पेड़ से रस्सी के सहारे राजकुमार को लटकता देख कर पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी पाकर मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे दारोगा त्रिभवुन राय ने शव को उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ ही घटना की जानकारी मृतक के परिवार के लोगों को दी। थाना प्रभारी लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चलेगा। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार के लोगोंं को सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें