मछली पकड़ने रिहंद जलाशय में गए वृद्ध का शव शुक्रवार को पुलिस ने ग्रामीणों व गोताखोरों के मदद से बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।
बुधवार को जमशीला गांव के केवटान टोला का निवासी रामबरन केवट (55) बुधवार की शाम जलाशय में मछली पकड़ने गया था। ट्यूब के सहारे पानी में जाल डालने उतरा तो तेज तूफानी हवा चलने लगी और उसका संतुलन बिगड़ गया। इसके चलते वह गहरे पानी में चला गया। बृहस्पतिवार सुबह सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तलाश शुरू किया लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। शुक्रवार को फिर से तलाश शुरू हुई तो रामबरन का शव पानी में उतराया मिल गया। शव मिलने के बाद परिवार के लोग में मातम छा गया। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने शव का पंचनामा कराया और पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भिजवा दिया। बताया जा रहा है कि रामबरन कई सालों से मछली मारकर जीविकोपार्जन करता था।