फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: 10वीं की छात्रा का फंदे से लटकता मिला शव, घर से बिना बताए निकली थी किशोरी

Thu, 05 Sep 2024 01:22 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के बरवें गांव में एक छात्रा का शव फंदे से लटकता मिला। किशोरी बुधवार की दोपहर में ही घर से बिना बताए निकली, लेकिन देर रात तक वापस नहीं आई तो घरवाले चिंतित हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिली। इधर, गुरुवार की सुबह उसका शव मिला तो परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
UP police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के बरवें गांव में गुरुवार की सुबह घर से कुछ दूर कक्षा 10 में पढ़ने वाली छात्रा का शव इमली के पेड़ में रस्सी के सहारे लटकता मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भिजवाया। 

विज्ञापन


यह है मामला
जानकारी के अनुसार शकुंती (15) पुत्री रमाशंकर गोंड निवासी बरवें का शव गुरुवार को घर से कुछ दूरी पर इमली के पेड़ से लटकता मिला। बेटी का शव देखते ही माता-पिता के होश उड़ गए। वहीं दोनों भाई फूट- फूटकर रोने लगे। परिजनों ने बताया कि बुधवार को शकुंती घर से दोपहर बाद बगैर बताए ही निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। जब देर शाम तक वह घर वापस नहीं लौटी तो आस-पास में खोजबीन किया गया। मगर, उसका कहीं पता नहीं चला। 

इधर, गुरुवार की सुबह जब लोग अपने खेत की ओर जा रहे थे तो पेड़ पर लटकते हुए शव को देखा। जब नजदीक जाकर देखा तो वह शकुंती का ही शव था। बेटी के शव को देखते ही माता-पिता के होश उड़ गए। परिवार के सभी लोग दहाड़े मारकर रोने लगे। 
विज्ञापन


शकुंती कक्षा 10वीं की छात्रा थी। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह दो भाईयों के बीच इकलौती बहन थी। घरवालों की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोगों की आंखें भी भर आईं। घटना की सूचना बभनी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें