वैनी। रायपुर थानाक्षेत्र के पवनी गांव निवासी विशुन (55) का शव दूसरे दिन शनिवार को नाले में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
शुक्रवार को विशुन धान की फसल में खाद डालने गए थे। खाद छिड़काव के बाद वह बिजरा नाला के रपटे पर हाथ पैर धो रहे थे। उसी वक्त अचानक अनियंत्रित होकर वह नाले में गिर गए। तेज बहाव की जद में आकर डूब गए। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीण तलाश में जुट गए। इसकी सूचना घरवालों को हुई तो वह भी नाले के पास पहुंच गए। पुलिस और ग्रामीणों ने रातभर शव की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। शनिवार की भोर में करीब चार बजे रपटे से करीब सौ मीटर दूर बांस के झुरमुट में शव बरामद हुआ। रायपुर थानाध्यक्ष विश्व ज्योति राय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया है।