रेणुकापार क्षेत्र के ग्राम पंचायत पनारी स्थित टोला चालकी में सोमवार दोपहर सड़क किनारे सूखे नाले में वृद्धा का शव मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ग्राम पंचायत पनारी स्थित टोला चालकी में कुछ ग्रामीण सोमवार की दोपहर सड़क से गुजर रहे थे। सड़क किनारे सूखे नाले में वृद्धा (65) का शव देखा। राहगीरों ने शव मिलने की सूचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव और पीआरवी को दी।
ओबरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला के शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सड़क किनारे बने इस नाले का ढलान अधिक होने की वजह से महिला की ऊंचाई से गिरकर मरने की आशंका जताई।