म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुपाचुआ गांव के जंगल में शनिवार को बेचन (42) का शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया है।
डडिहरा ग्राम पंचायत के सोढ़ो निवासी बेचन (42) कुछ दिन पहले अपने ससुराल सुपाचुआ आया था। शनिवार को उसका शव घर से दूर जंगल में पेड़ से फंदे के सहारे लटकता मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया है। एसओ कमल नयन दुबे ने बताया कि बेचन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।