फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से लापता शख्स का कुएं में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रोरवा गांव में तीन दिनों से लापता व्यक्ति की रविवार को कुएं में शव मिला। शव से तेज दुर्गंध उठ रहा था। आशंका जताई जा रही है कि कुएं में गिरने से मौत हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

रोरवा गांव निवासी जीतन बैगा (55) बृहस्पतिवार की शाम घर से निकला था। इसके बाद से ही उसका कहीं पता नहीं चला। देर रात तक न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। पहले वह अपने स्तर से तलाश कर रहे थे। इस बीच रविवार की सुबह पास के कुएं से तेज दुर्गंध उठने पर लोगों की नजर पहुंची तो अंदर एक व्यक्ति का शव पड़ा था। शव को बाहर निकाला गया तो शिनाख्त जीतन बैगा के रूप में हुई। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि जीतन कुएं में गिर गया और उसकी मौत हो गई। शव सड़ गया है। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें