फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लायंस क्लब के सदस्यों ने पौधरोपण कर किया पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
लायंस क्लब राबर्ट्सगंज के सदस्यों ने रविवार को पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। लायंस क्लब की तरफ से वन डे वन एक्टिविटी के तहत पौधरोपण किया गया। क्लब के सदस्यों ने 21 पौधे लगाकर इसकी शुरुआत की। पूर्व मंडलाध्यक्ष हरीश अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाये रखने के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी है। अध्यक्ष किशोरी सिंह ने कहा कि विकास के नाम पर जितने वृक्ष काटे गए हैं उससे चौगुना वृक्ष लगाए जाने चाहिए। जोन चेयर पर्सन दया सिंह ने कहा हर व्यक्ति को अपने घर-आंगन में वृक्ष लगाना चाहिए।राधिका सिंह, परमजीत कौर, प्रिया जैन, घनश्याम दास सिंघल, अशोक गुप्ता, आशु सिंह, पुनीत जैन, विमल अग्रवाल, अशोक जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें