फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: प्राथमिक विद्यालय में पेड़ से लटकता मिला दसवीं की छात्रा का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय परासपानी में शुक्रवार को दसवीं की छात्रा का शव पेड़ से लटकता मिला। उसके गले में दुपट्टे का फंदा बंधा था। घटना के वक्त स्कूल की छुट्टी हो चुकी थी और गेट पर ताला लगा था। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन

जुगैल थाना क्षेत्र के पादीडांड निवासी अमर सिंह की पुत्री शुभावती (16) परासपानी स्थित अपने रिश्तेदार लालचंद गोंड के घर पर रहती थी। वहां राजकीय इंटर कॉलेज में दसवीं की छात्रा थी। शुक्रवार को स्कूल से आने के बाद दोपहर दो बजे खाना खाकर वह घर से निकली। कुछ देर बाद आसपास के लोगों ने घर से पांच सौ मीटर दूर प्राथमिक विद्यालय परिसर में लगे पेड़ में दुपट्टे के सहारे शुभावती का शव फंदे पर लटकता देखा।
घटना की सूचना मिलते ही चोपन मौके पर पहुंची। शव को नीचे उतारकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। किशोरी का शव जमीन से कुछ इंच ही ऊपर था। फॉरेंसिक निरीक्षक अजय कुमार यादव ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। घटना की जानकारी लोगों ने बीएसए व बीईओ को भी दी। घटना के विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ममता भारती ने बताया कि स्कूल बंद होने के बाद की यह घटना है। गेट पर ताला बंद कर स्टाफ गया तब परिसर में कोई नहीं था। किशोरी इस स्कूल में नहीं पढ़ती थी, वह कैसे अंदर पहुंची, जानकारी नहीं है। चोपन एसओ विश्वनाथ प्रताप सिंह ने कहा कि शव कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें