फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोन। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बागेसोती के टोला सिंगा में शनिवार सुबह पेड़ में फंदे से एक व्यक्ति का शव लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव ने बताया कि सिंगा गांव निवासी बीरबल उरांव (43) का शव उनके घर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक पेड़ से लगे फंदे से लटकते हुए मिला। बीरबल शुक्रवार शाम को खेत से काम करके घर लौटे और पत्नी से खाना बनाने के लिए कहकर घर से बाहर गांव में चले गए। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर पत्नी व बच्चे इंतजार करते हुए सो गए। शनिवार सुबह राहगीरों शव लटकने की सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें