फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के अंदर बल्ली से लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी गिधवाटोला में मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति का शव घर के अंदर बल्ली के सहारे लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन

गिधवा टोला निवासी जग्गू खरवार (46) शव मंगलवार को अलसुबह उसके घर के अंदर मिला। धोती के सहारे शव बल्ली से लटक रहा था। ग्राम प्रधान नंद कुमार ने बताया कि परिजनों के अनुसार जग्गू सोमवार को दोपहर में ही अपने घर के अंदर गया था। सुबह तक जब वह बाहर नहीं निकला तो लोग दरवाजा खटखटाने लगे। दरवाजा नहीं खुला और न ही कोई आवाज आई। लोगों ने घर के ऊपर का खपड़ैल उखाड़कर देखा तो शव लटक रहा था। शव को लटकते देख लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। मृतक की पत्नी रिश्तेदारी में गई थी। घटना की सूचना ग्राम प्रधान ने बभनी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसएसआई राम सिंहासन शर्मा घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भिजवा दिया। थाना प्रभारी मनोज सिंह ने कहा कि जांच में पता चला है कि अधेड़ ने फांसी लगाकर इहलीला समाप्त कर ली। फांसी किन कारणों से लगाया इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें