फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: जंगल में पेड़ से लटकता मिला युवक-युवती का शव, फैली सनसनी, पुलिस कर रही जांच

Tue, 13 May 2025 07:58 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

 गड़वानी गांव में दो शव पेड़ से लटकते हुए दिखाई दिए। क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिसिया जांच जारी है। 
 
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चोपन थाना क्षेत्र के पनारी ग्राम पंचायत के टोला गड़वानी में मंगलवार की शाम प्रेमी युगल का शव जंगल में पेड़ से लटकता मिला। युवक का शव गमछे के सहारे था तो युवती का गला दुपट्टे से बंधा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर बाद कुछ लोग लकड़ी लेने के लिए टोला गड़वानी के ओबरा डैम के किनारे गए हुए थे। वहां उनकी नजर तेंदू के पेड़ से लटकते युवक-युवती के शव पर पड़ी।दोनों का चेहरा एक-दूसरे के आमने-सामने था। शव के नीचे ही मछली-चावल भी रखा हुआ था।

सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। उनकी पहचान अशोक खरवार (19) और सीता कुमारी (18) के रूप में हुई। घटनास्थल से दोनों का घर करीब दो सौ मीटर दूर है। सूचना पाकर तत्काल सीओ डॉ. चारू द्विवेदी व चोपन थानाध्यक्ष विजय कुमार चौरसिया फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


शव को फंदे से उतारकर पुलिस ने छानबीन शुरू की। लड़के की मां लीलावती देवी ने बताया कि बेटा सुबह 11 बजे नाश्ता कर घर से निकला था। दोनों के प्रेम संबंध के बारे में किसी को जानकारी नहीं थी। अगर पता होता तो उनकी शादी करा दी जाती।

लड़की के भाई ने भी दोनों के बीच किसी तरह का संबंध होने की जानकारी से इनकार किया। एएसपी कालू सिंह ने भी देर शाम घटनास्थल का निरीक्षण किया। बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें