फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: नए उर्वरक विक्रय और धान-गेहूं खरीद केंद्र खोलेगा डीसीएफ, सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय

Wed, 28 May 2025 09:12 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

डीसीएफ नए विक्रय और धान-गेहूं क्रय केंद्र खोलेगा। इसके मद्देनजर बोर्ड की बैठक आयोजित हुई जिसमें सदस्यों ने सर्वसम्मति से फैसला लिया है। बता दें कि इस सुविधा के शुरू होने के बाद किसानों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
बोर्ड की बैठक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीसीएफ कार्यालय में बुधवार को दुद्धी सहकारी फेडरेशन लिमिटेड बोर्ड की बैठक हुई। अध्यक्ष रईसा खातून की अध्यक्षता में हुई बैठक में 13 बिंदुओं पर चर्चा की गई। नए धान-गेहूं खरीद व उर्वरक विक्रय केंद्र खोलने का प्रस्ताव पास हुआ।

विज्ञापन


फेडरेशन के वर्तमान आर्थिक स्थिति, किराया वसूली, नवीनतम आवास-दुकान के आवंटन, फेडरेशन में किए जा रहे उर्वरक एवं मूल्य समर्थन योजना अंतर्गत धान-गेहूं खरीद व्यवसाय की प्रगति पर सदस्यों ने विचार रखे। डीसीएफ कार्यालय, अतिथि गृह, सहकारी क्रय विक्रय समिति लिमिटेड की मरम्मत कराने पर भी सहमति बनी।

फेडरेशन की ओर से सभी न्यायालयों में चल रहे मुकदमों की प्रभावी पैरवी करने का निर्णय लिया गया। सदस्यों ने झारोखुर्द के भट्ठी मोड़, कोन के कचनरवा, बभनी, शीशटोला, म्योरपुर व सेंदुर गांव में उर्वरक और धान-गेहूं क्रय विक्रय केंद्र खोलने का प्रस्ताव भी रखा।
विज्ञापन


इस पर सभी ने सहमति जताई। बैठक में अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष व डीसीएफ डायरेक्टर जीत सिंह खरवार, अपर जिला सहकारी अधिकारी अजय कुमार सिंह, एडीओ कोऑपरेटिव मनोज कुमार सिंह, डीसीएफ डायरेक्टर सूर्यमणि यादव, दिलीप, मुजीब अहमद, हरिहर यादव, रामअधार, रीता, अयोध्या, धनंजय, संजीव तिवारी, सुनील मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें