फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीए डाला ने ओबरा को छह रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
डाला। क्षेत्र के सेक्टर सी मैदान में खेले जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच बुधवार को डीसीए डाला व अनपरा के बीच खेला गया। इसमें डीसीए की टीम 94 रन बनाकर विजेता रही।
विज्ञापन

टास जीत कर डीसीए की टीम ने बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने 12 ओवरों में 94 रन बनाया। वहीं 94 रन का पीछा करने उतरी अनपरा की टीम 11 ओवरों में 8 विकेट खोकर 89 रन पर ही सिमट गयी। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला रहा। जीत दर्ज करने वाली डीसीए की टीम को ट्राफी दी गई। मैन आफ द सिरीज का खिताब डीसीए के खिलाड़ी सिकंदर को मिला। अनपरा के खिलाड़ी शुभम को बेस्ट बल्लेबाज का खिताब मिला। मैच में सर्वाधिक विकेट लेने वाले महेश को पुरस्कृत किया गया। फाइनल मैच के निर्णायक अंपायर कौशिक दास व मनोहर रहे। मुख्य अतिथि एक निजी कंपनी के यूनिट हेड राहुल सहगल ने कहा कि दोनों टीमों ने खेल का अच्छा प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन, रमेश ओझा, एम रवि राव, अनूप पांडेय, दिनेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें