फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बास्केटबॉल में सोनभद्र की बेटियों ने मिर्जापुर को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडल स्तरीय बास्केटबाॅल प्रतियोगिता में सोनभद्र की बेटियों ने 22-02 से मिर्जापुर को मात दी। बुधवार को मिर्जापुर के सेठ द्वारिका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में हुए मुकाबले में डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल सोनभद्र की टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

इस जीत के साथ ही सोनभद्र की टीम से आठ बालिकाओं का चयन राज्य स्तरीय टीम में कर लिया गया है। यह टीम आगामी 27 से 29 जुलाई तक प्रयागराज में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विंध्याचल मंडल का प्रतिनिधित्व करेगी।
टीम की इस उपलब्धि पर डीएवी स्कूल के प्रभारी प्रधानाचार्य प्रशांत पहाड़ी, कोच मनोरंजन शर्मा, रागिनी मिश्रा एवं टीम मैनेजर सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खिलाड़ियों को बधाई दी। मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन के जिला सचिव संजय सिंह ने भी खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें