राॅबर्ट्सगज कोतवाली क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने से नाराज ससुराल वालों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। बेटी का घर बसाने के लिए मां ने जमीन बेचकर शादी की थी। अब उसे न्याय दिलाने के लिए भटक रही है। महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रायपुर थाना क्षेत्र के खलिहारी निवासी अनिता के पिता परमेश्वर की पूर्व में ही मौत हो गई थी। बेटी के बड़ी होने पर उसकी मां ने अपनी जमीन बेचकर मई 2022 में राॅबर्टसगंज के भटौलिया निवासी विजेंद्र गुप्ता से शादी की थी। शादी में रुपये और गहने दिए।
बावजूद पति विजेंद्र, ससुर शिवशंकर गुप्ता, सास देवंती, देवर सुरेंद्र व जितेंद्र, जीजा परमेश्वर, ननद ममता खुश नहीं थे। वह दहेज में बाइक और विवाहिता के नाम खलिहारी में उपलब्ध जमीन की मांग करते रहे। नवंबर 2023 में बेटा पैदा होने के बाद भी प्रताड़ना कम नहीं हुई।
नवंबर में ही उसकी पिटाई की और घर से बाहर निकाल दिया। महिला थाना पुलिस ने मामले में कुल सात आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद