फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा दशहरा पर शिवधाम में दर्शन पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा दशहरा पर रविवार को शिवद्वार मंदिर में देवाधिदेव और आदिशक्ति माता पार्वती का शृंगार किया गया। वहीं कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए श्रद्धालुओं ने श्री उमामहेश्वर एवं अन्य देवी देवताओं का दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन

मंदिर के मुख्य पुजारी सुरेश गिरि ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह गंगा दशहरा पर्व पर रविवार को भोर में पुजारी शिवराज गिरि, अजय गिरि इत्यादि के सहयोग से भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती की मूर्ति को गंगाजल, दूध से स्नान कराकर वस्त्र, आभूषण, फूल, माला, बेलपत्र इत्यादि से उनका शृंगार किया गया। इसके बाद मंगला आरती हुई और फल व मिठाई का भोग लगाकर श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को खास तौर से महिलाओं ने शिव-शक्ति के दिव्य विग्रह का दर्शन पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें