फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को आग लगाकर युवक ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
विंढमगंज थाना क्षेत्र के पोलवा गांव निवासी सुजीत कुमार कन्नौजिया (32) पुत्र चंद्रमोल ने शनिवार रात शरीर पर केरोसीन छिड़क कर आग लगा ली। उसकी वाराणसी के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि शनिवार को रात में करीब साढ़े दस बजे वह किसी बात को लेकर क्षुब्ध हो गया और घर के एक कमरे में अपने शरीर पर केरोसीन छिड़क कर खुद को आग लगा लिया। परिजनों को जैसे ही इसकी खबर लगी वे आनन फानन में युवक को लेकर दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से रात में ही परिजन उसे वाराणसी के एक अस्पताल ले गए। जहां रविवार को दोपहर में उसकी मौत हो गई। घर वालों ने बताया कि युवक की शादी पिछले साल हुई थी और दस दिन पहले ही एक पुत्री हुई है। अचानक युवक द्वारा आग लगाकर खुदकुशी कर लेने से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें