राबर्ट्सगंज के ब्रम्हनगर में स्थित मां वैष्णो मॉडर्न पब्लिक स्कूल में
शनिवार को आयोजित वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत प्रस्तुत
कर दर्शकों का मनमोह लिया। मुख्य अतिथि सांसद छोटेलाल खरवार ने दीप
प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विद्यालय परिवार की ओर से अव्वल
प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका हौसलाअफजाई किया गया।
सर्वप्रथम
छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय कर दिया। इसके
बाद छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी के दिलों को जीत लिया।
छात्र-छात्राओं ने सामूहिक, एकल नृत्य और गीत भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम
को संबोधित करते सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में
भाग लेने वाले बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है।
संत कीनाराम
पीजी कालेज के प्राचार्य डा. गोपाल सिंह ने कहा कि विद्यालयों में पठन-पाठन
के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होना जरूरी है।
इस मौके पर कांता
प्रसाद द्विवेदी, प्रबंधक रमाशंकर दूबे, प्रधानाचार्य सुशील पांडेय,
उमाकांत शुक्ल, डीके शुक्ला, एसपी दूबे, साधना सिंह, अनिल पांडेय मौजूद
रहे।