फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूंका वित्त मंत्री का पुतला

Sat, 26 Dec 2015 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को राबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौराहे पर प्रदर्शन किया और देश के वित्त मंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंक कर नारेबाजी की।
विज्ञापन



आरोप लगाया कि भाजपा के सांसद कीर्ति आजाद ने ही जब वित्त मंत्री के घोटाले को उजागर किया जिस पर भाजपा नेतृत्व ने आजाद को निलंबित कर दिया। कार्यकर्ताओं ने डीडीसीए में हुए भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
प्रदर्शन के बाद हुई सभा में जिला कोषाध्यक्ष रोहित ने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच कराए।


 जिला संगठन प्रभारी गोविंद ने कहा कि वित्त मंत्री अरुण जेटली जब डीडीसीए के अध्यक्ष थे, तब पचास हजार के लैपटॉप को पंद्रह हजार रुपये किराये पर लिया गया। एक पूजा की थाली को छह हजार रुपये किराये पर लिया गया। जिला सचिव मदन ने कहा कि  भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले भाजपा सांसद कीर्ति आजाद को ही पार्टी से निकाल दिया।
विज्ञापन




  सरकार को जेटली द्वारा कथित भ्रष्टाचार की जांच करानी चाहिए और दोषी को सजा दिलाना चाहिए। जिला ग्रामीण संगठन प्रभारी नीरज ने कहा कि केंद्र की सरकार भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रही है।


 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव के दौरान वादा किया था कि न खाऊंगा न खाने दूंगा, लेकिन लगता है कि अब सत्ता मोह में भाजापा डूब गयी है और सिर्फ जनता को ठग रही है। जिला प्रवक्ता श्रीकांत ने कहा की अब जनता का विश्वास आम आदमी पार्टी के प्रति सजीव हो गया है और अब पार्टी एक ईमानदार विकल्प बनकर सामने आ गयी है।



 कार्यकर्ताओं ने वित्त मंत्री से इस्तीफे की मांग की। इस मौके पर रोहित, समीर, कौशल, मुनव्वर, अनुज, सुधीर, विकास, विक्रम, प्रमोद, छोटे, रमेश, बल्ली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें