फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra : सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक की मौत, तीन घायल, घोरावल के केवली गांव के पास हुआ हादसा

Sat, 28 Dec 2024 09:27 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

केवली गांव में हुए सड़क हादसे में एक की मौत हो गई और तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घटना के बाद मृतक के घर मातम का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
घोरावल स्वास्थ्य केंद्र - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के केवली गांव में शनिवार देर शाम हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। उन्हें सीएचसी में प्रारंभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन


दुर्घटना में घायल हुए खुटहा गांव निवासी दिनेश (35), वीर खुर्द निवासी रामचरन (45), कनेटी निवासी मुन्ना गुप्ता (65) और मसीपठान निवासी सियाराम (50) को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी लाया गया। यहां चिकित्सकों ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया। उसके सिर में गंभीर चोट आई थी।

शेष तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्वास्थ्य कर्मियों के मुताबिक मुन्ना का सिर फट गया। जांघ और मुंह में गंभीर चोट लगी। शेष दोनों घायलों के पैर में चोट है। घटना की जानकारी होते ही खुटहा गांव से दिनेश के परिजन व ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। दिनेश को आठ साल और छह माह की दो बेटी हैं।
विज्ञापन


बताया गया कि दिनेश साइकिल पर सवार होकर अपने घर से निकला था। समाचार लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो सका था कि घायल किस साधन पर सवार थे। कोतवाली प्रभारी कमलेश पाल ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें