म्योरपुर के शिक्षकों ने कोरोना काल में विद्यालय बंद होने के बावजूद बच्चों की पढाई जारी रखकर नजीर पेश की है। शिक्षकों ने अनूठी पहल करते हुए मोहल्ला क्लास में साइकिल लाइब्रेरी के माध्यम से बच्चों का पठन-पाठन जारी रखा।
इस मुहिम को आगे बढ़ाने वाले शिक्षक एआरपी रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि शिक्षा मंत्रालय की तरफ से स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग की तरफ से ‘निपुण’ मिशन के तहत सौ दिवसीय राष्ट्रव्यापी रीडिंग कैंपेन का अभियान शुरू किया गया। इसके तहत न्याय पंचायत जरहां, म्योरपुर, आरंगपानी, सागोबांध, किरबिल, बेलहत्थी, कोटा एवं कुलडोमरी के शिक्षकों ने विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर साइकिल लाइब्रेरी और मोहल्ला लाइब्रेरी की योजना तैयार की। संकुल शिक्षक मो. मुजीब खां, अजय गुप्ता, जमींद्र कुमार, प्रह्लाद कुमार, देवनारायण, शालिनी गुप्ता, आभा पांडेय, विनोद दुबे, छोटेलाल साहू, मंजू देवी, कमलेश कुमारी और विक्रमा राम का प्रयास अहम रहा। बच्चों की पठन क्षमता को विकसित करने के लिए कहानियों-कविताओं से संबंधित किताबों को इस साइकिल लाइब्रेरी से लेकर उसी स्थान पर पठन कार्य कराया।