फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन मामले में एसडीओ की रिपोर्ट पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी तहसील क्षेत्र के नगवां इलाके में अवैध बालू खनन के मामले में वन विभाग ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। रेणुकूट वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी ने एसडीओ को जांच के लिए कहा है। उनकी जांच रिपोर्ट पर अवैध खनन में संलिप्त वन कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग ने जब से जांच तेज की है अवैध खनन व परिवहन करने वालों में हड़कंप है।
विज्ञापन

बीते दिनों कुछ ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि नगवां इलाके में बहने वाली नदियों से अवैध खनन किया जा रहा है। इसकी जांच जब राजस्व विभाग, खनन विभाग की टीम ने की तो शिकायत की पुष्टि हुई। ऐसे में उस क्षेत्र के लेखपाल को उप जिलाधिकारी दुद्धी ने निलंबित कर दिया। साथ ही वन विभाग के कर्मियों की संलिप्तता का मामला प्रकाश में आने पर प्रभागीय वनाधिकारी रेणुकूट को भी पत्र लिखा गया। एसडीएम के पत्र के आधार पर रेेणुकूट के डीएफओ ने एसडीओ को मामले की जांच के लिए कहा है। डीएफओ आशुतोष जायसवाल ने बताया कि वन विभाग के किस कर्मी की किस स्तर की संलिप्तता है, कौन-कौन इसमें शामिल है इन सभी बिंदुओं की जांच के लिए एसडीओ को जिम्मेदारी दी गई है। जल्द ही उनसे रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। जो भी रिपोर्ट प्राप्त होगी उसी के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें