फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसआर से पर्यटक स्थलों पर सुविधाएं मुहैया की जा रही

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में जिले में पर्यटन विकास के संबंध में समन्वय बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट में हुई। इसमें डीएम ने कहा कि उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग व जिले में स्थापित औद्योगिक इकाईयों के सीएसआर की मदद से जिले के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों के लिए मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

पर्यटकों के लिए स्थानीय स्तर पर टूरिस्ट गाईड के तौर पर एनआरएलएम द्वारा प्रशिक्षण देकर उन्हें भी रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेंगें और अपडेट बेहतरीन सोनभद्र जिले से जुड़ी पर्यटक स्थलोें की जानकारी बहुभाषा में सोनभद्र की वेबसाइट पर अपलोेड की जाय। जिले में पर्यटकों के आने पर स्थानीय वाहन की सुविधा के साथ ही स्थानीय नागरिक पर्यटन गाईड के रूप में पर्यटकों की मदद कर रोजगार से भी जुड़ें। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले की महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल जैसे- विजयगढ़ का किला, अगोरी का किला, सोढ़रीगढ़, शिवद्वार, गौरीशंकर, बरैला, विष्णु मन्दिर, मुक्खाफाल, कण्डाकोट, नलराजा मऊ, महूरिया, धंधरौल बॉध, पंचमुखी महादेव, सोन इंको प्वाइंट, वीर लोरिक पत्थर, सलखन फासिल्स पार्क, अमिला भवानी धाम,कुण्डवासिनी धाम, भूतेश्वर दरवार गुफा, गोठानी शिव मंदिर, रेणुकेश्वर महादेव मंदिर, रिहन्द डैम, सिंगरौली दूर्ग, हनुमान मंदिर झिगुरदह, ज्वाला मुखी शक्ति पीठ शक्तिनगर, विभिन्न गुफा चित्र आदि स्थलों को पर्यटन विकास के रूप में विकसित करने के लिए चरणबद्ध तरीके से पर्यटन स्थलों पर मूलभूत सुविधाएं पर्यटकों को मुहैया कराने की व्यवस्था की जाय। उन्होंने निर्माणाधीन फासिल्स पार्क की सड़क को जल्द से जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया। इस दौरान सीडीओ डॉ. अमित पालशर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी संजीव कुमार सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी ओबरा प्रखर मिश्रा, एसडीएम सदर डॉ. कृपा शंकर पाण्डेय, अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड प्रकाश चन्द्र, अधिशासी अभियन्ता विद्युत सर्वेश कुमार सिंह, वरिष्ठ खान अधिकारी मोहम्मद महबूब, सहायक पर्यटन अधिकारी मिर्जापुर आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें