फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सीआरपीएफ जवान का पुत्र लापता, अपहरण का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के मुसही निवासी जम्मू कश्मीर में तैनात सीआरपीएफ जवान के पुत्र का संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। दादा की तहरीर पर अपहरण का केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में मुसही निवासी गिरजा प्रसाद ने बताया कि उनका बेटा चंद्रशेखर सीआरपीएफ में जम्मू-कश्मीर में तैनात है। वहां परिवार को साथ रखने की अनुमति नहीं है। बताया कि उनका पोता अभिषेक चुर्क स्थित एक स्कूल में कक्षा दसवीं का छात्र है। रोजाना की तरह ही 23 जनवरी की सुबह आठ बजे ड्रेस में घर से स्कूल के लिए निकला था, लेकिन वह घर नहीं लौटा है। स्कूल में भी कोई जानकारी नहीं मिली है। बताया कि उसका रिश्तेदारी में भी पता नहीं है। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें