फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पावर प्रोजेक्ट के गेट पर मजदूरों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
एनटीपीसी विंध्याचल पावर प्रोजेक्ट के गेट पर एकत्रित मजदूर।स्रोत स्वयं
विज्ञापन
शक्तिनगर। यूपी सीमा पर मध्यप्रदेश के हिस्से में स्थापित पावर प्रोजेक्ट के मटवई गेट पर शनिवार को मजदूरों ने प्रदर्शन किया। गेट बंद कर प्रबंधन विरोधी नारेबाजी की।
विज्ञापन

एनटीपीसी विंध्याचल पावर प्लांट के मटवई गेट पर बड़ी संख्या में मजदूर एकत्रित हो गेट बंद कर दिया। एलएंडटी कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप था कि उनसे रोजाना 12 घंटे तक काम कराया जाता है, लेकिन भुगतान सिर्फ आठ घंटे का ही दिया जाता है, वह भी पूरा नहीं।
मजदूरों ने कहा कि यहां सीधे श्रम कानूनों का उल्लंघन किया जा रहा है और पावर प्रोजेक्ट के अधिकारी चुप्पी साधे हैं। मजदूरों ने मांग रखी है कि उनसे केवल आठ घंटे की ड्यूटी करवाई जाए।
विज्ञापन

उससे अधिक काम लिया जाता है तो ओवरटाइम (ओटी) का भुगतान दिया जाए।
वर्तमान में मिलने वाला वेतन बेहद कम है, जबकि सरकार की गाइडलाइन के अनुसार उन्हें उचित और पूरा भुगतान मिलना चाहिए। मजदूरों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता आंदोलन जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें