फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीदारी को शुभ बनाने के लिए बाजार में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज में आभूषण की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। धनतेरस से पूर्व खरीदारी करके उसे शुभ बनाने के लिए मंगलवार को बाजार में भीड़ उमड़ी। जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में पुष्य नक्षत्र में लोगों ने खूब खरीदारी की। किसी ने रत्न तो किसी ने आभूषण खरीदें, कोई वाहन लेकर अपनी खरीदारी को शुभ बनाया। 19 अक्तूबर को भी खरीदारी का शुभ मुहूर्त है।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में हर किसी को खरीदारी करने का इंतजार रहता है। खास तौर से धनतेरस को लोग खरीदारी करते हैं। मगर इस बार धनतेरस से पूर्व दो दिन शुभ योग में खरीदारी करने का मौका मिला है। धार्मिक मान्यता के अनुसार पुष्य नक्षत्र में खरीदारी करना ज्यादा शुभ माना गया है। पुष्य नक्षत्र मंगलवार को पूरे दिन रहा। सोने पर सुहागा सिद्धी योग बन गया। शाम पांच बजे तक सिद्धी योग रहते खरीदारी करना ज्यादा शुभ रहा। ग्रह, नक्षत्र एवं सिद्धी योग को मानने वालों ने मंगलवार को खरीदारी की। राबर्ट्सगंज नगर स्थित एक आभूषण की दुकान पहुंचीं नन्ही मिश्रा ने बताया कि टेलीविजन और अखबार से जानकारी मिली थी कि 18 और 19 अक्तूबर को खरीदारी का अच्छा योग बन रहा है, इसलिए वे भी अपने परिवार के साथ इस दिन आभूषण खरीदने के लिए आई हैं। राबर्ट्सगंज नगर के मेन चौक, साईं चौक, संस्कृत महाविद्यालय गली, पन्नूगंज रोड पर खुले आभूषण की दुकानों पर खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। वहीं कुछ लोगों ने बर्तन की खरीदारी की। ग्रामीण इलाके के लोगों ने भी पुष्य नक्षत्र में खरीदारी की।
इलेक्ट्रानिक सामानों की हुई खरीदारी
जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज स्थित इलेक्ट्रानिक की दुकानों पर खरीदारी खूब हुई। सोने, चांदी के आभूषण के अलावा टेलीविजन, फ्रीज आदि की खूब खरीदारी हुई। सजावटी सामानों की भी बिक्री करते हुए लोग देखे गए।
विज्ञापन

19 अक्तूबर को भी है अच्छा योग
ज्योतिषाचार्य डॉ. एसएन तिवारी के मुताबिक 19 अक्तूबर को भी सुबह के वक्त पुष्य नक्षत्र है। इसके बाद श्लेषा नक्षत्र शुरू हो रहा है, जो खरीदारी के लिए शुभ है। कोई भी 19 अक्तूबर को भी अपनी मनचाही वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें