फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ प्लेटलेट्स कम होने का मतलब डेंगू नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। जिले के म्योरपुर समेत अन्य ब्लॉक क्षेत्रों में अब तक डेंगू के करीब 110 मरीज मिल चुके हैं, इनमें से तीन का अभी उपचार चल रहा है। ज्यादातर लोग प्लेटलेट्स कम होने को डेंगू का असर मान रहे हैं। लिहाजा प्लेटलेट्स कम होते ही वह डेंगू का उपचार शुरू करा दे रहे हैं। डेंगू को लेकर बने भ्रम पर विशेषज्ञ चिकित्सकों का कहना है कि सिर्फ डेंगू होने पर प्लेटलेट्स कम नहीं होता है, टाइफाइड, वायरल बुखार समेत अन्य बीमारियों में भी प्लेटलेट्स घटता है।
विज्ञापन

जिले में मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो 15 जुलाई से 18 अक्टूबर तक जिले में डेंगू के संदिग्ध 192 मरीजों का सैंपल लिया गया है। जिला अस्पताल लोढ़ी के लैब में इन सैंपलों की जांच में 110 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। शेष मरीजों में प्लेटलेट्स कम मिला, लेकिन डेंगू नहीं निकला। सर्वाधिक म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र में डेंगू के करीब 101 मरीज मिल चुके हैं, इसमें से हिंडाल्को आवासीय परिसर के लगभग 90 डेंगू मरीज शामिल हैं। हालांकि वर्तमान में डेंगू से पीड़ित सिर्फ तीन मरीजों का ही उपचार चल रहा है।
जांच रिपोर्ट पर गौर करें तो 80 से अधिक मरीजों की जांच करने पर डेंगू नहीं निकला, लेकिन उनकी प्लेटलेट्स न्यूनतम संख्या डेढ़ लाख से भी घटकर 70 हजार तक पहुंच गई, जबकि मरीज को बुखार के साथ-साथ कमजोरी और डिहाइड्रेशन की परेशानी भी हुई। इस बारे में स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि प्लेटलेट्स का गिरना डेंगू में ही संभव नहीं है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के पूर्व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीबी गौतम ने बताया कि जब भी कभी मरीज को डेंगू होता है तो उसे तेज बुखार आता है। इस दौरान अगर प्लेटलेट्स की जांच कराई जाए तो उनमें अंतर आए ये जरूरी नहीं, लेकिन अगर मरीज का बुखार ठीक हो गया है या उतरता है और फिर चढ़ता है तो उसके एक हफ्ते के अंदर या उसके बाद प्लेटलेट गिरना शुरू होंगी। इस स्थिति में अगर किसी मरीज की डेंगू जांच कराई जाती है तो संभव है कि बुखार न होने पर वह नेगेटिव आए, लेकिन प्लेटलेट गिरने का ही मतलब है कि उसको डेंगू होकर गुजर चुका है। उन्होंने कहा कि वायरल बुखार समेत अन्य बीमारियां होने पर भी प्लेटलेट्स कम हो जाता है। अगर किसी का 90 हजार तक प्लेटलेट्स है तो घबराने की जरूरत नहीं है। पपीता, कीवी आदि फल का सेवन करने से प्लेटलेट्स ठीक हो जाता है।
डेंगू मरीजों का ध्यान रखना जरूरी
सोनभद्र। डेंगू जैसे गंभीर बीमारी के शिकार लोगों का ध्यान सप्ताह भर तक रखना जरूरी होता है। जिला अस्पताल के दो सौ बेड के अस्पताल में तैनात फिजिशियन डॉ. अशोक यादव कहते है कि डेंगू में बुखार ठीक होने के बाद प्लेटलेट गिरते जाने का सिलसिला शुरू होता है, ऐसे में जरूरी है कि डेंगू के मरीज के ठीक होने के एक हफ्ते बाद तक उसका विशेष ध्यान रखा जाए और उसे भरपूर मात्रा में पानी पिलाया जाए। साथ ही लिक्विड डाइट दी जाए, ताकि उसके शरीर में पानी की कमी न होने पाएं। टाइफाइड समेत अन्य रोगों के कारण भी प्लेटलेट्स कम होता है। मरीजों के हरी सब्जी, फल का सेवन करने से प्लेटलेट्स ठीक हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें