फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल परियोजनाओं से बीएसएनल को करोड़ों की क्षति

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। करीब तीन हजार करोड़ की लागत वाली केंद्र सरकार की ड्रीम प्रोजेक्ट हर घर जल योजना के तहत जिले में 14 परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इन परियोजनाओं को मार्च 2023 तक पूरा करने के लिए प्रशासनिक अधिकारी पूरी तन्मयता से जुटे हुए हैं। इन परियोजनाओं से सर्वाधिक नुकसान बीएसएनएल को हुआ है। अब तक बीएसएनएल को दो करोड़ से अधिक की क्षति हो चुकी है। वहीं केबल कटने से कई इलाकों में संचार व्यवस्था भी ठप हो गई है।
विज्ञापन

जिले में इस समय तेंदूआही, नगवां, बेलाही, केवधा, कदरा, पनारी, पटवध, झीलो, अमवार, नेवारी, हर्रा ग्राम समूह पेयजल योजना सहित 14 पेयजल परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इन परियोजनाओं की पाइप लाइप बिछाने के लिए खुदाई सहित अन्य कार्यों में बड़ी मशीनों का प्रयोग किया जा रहा है। पाइप लाइन बिछाने के लिए हो रही खुदाई के दौरान बीएसएनएल के पहले से बिछाए आप्टिकल फाइबर केबल कट गए हैं। इससे ग्रामीण इलाकों में जहां संचार सेवा बाधित हो रही है, वहीं केबल कटने से करोड़ों रुपये की क्षति भी बीएसएनएल को हुई है। बीएसएनएल के अधिकारियों की मानें तो परियोजनाओं की वजह से चतरा ब्लॉक के अधिकांश गांवों में भारत नेट केबल क्षतिग्रस्त हो गया है। इस वजह से गांवों में वैकल्पिक व्यवस्था कर संचार सेवा बहाल कराया जा रहा है। अब तक बीएसएनएल को दो करोड़ से अधिक की क्षति हुई है।
पेयजल परियोजनाओं की वजह से बीएसएनएल को दो करोड़ से अधिक की क्षति हुई है। धंधरौल बांध पर बन रही पेयजल परियोजना से अकेले 42 लाख की क्षति हुई है। इस संबंध में डीएम एवं एडीएम नमामि गंगे को पत्र प्रेषित किया गया है। - धर्मेंद्र कुमार सिंह, एसडीओ, बीएसएनएल राबर्ट्सगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें