बैढ़न कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आदिवासी महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने का मामला गुरुवार की सुबह सामने आने के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश डाल रही है।
पुलिस के मुताबिक 25 वर्षीय महिला एक युवक के साथ दो वर्ष से रह रही थी।
बुधवार की देर शाम उसका शव नजदीकी के घर में चारपाई के नीचे पड़ा मिला। शुरू में सिर पर पत्थर मार कर हत्या की बात सामने आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने उसका पोस्टमार्टम किया। डॉ. पीके साकेत और विमला खेस ने हत्या से पूर्व महिला के साथ रेप की पुष्टि की तो गुरुवार की सुबह मामले में नया मोड़ आ गया।
सिंगरौली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा के मुताबिक घटना से जुड़े सभी बिंदुओं की पड़ताल की जा रही है। पुलिस महिला के संबंधियों से भी पूछताछ कर रही है। इस मामले में कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।