फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दूकान से लाखों का सामान चोरी

Fri, 24 Feb 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
स्थानीय बाजार में गुरुवार की देर रात चोर तीन दूकानों का शटर चांड़ कर लाखों रुपये के जेवरात और घड़ी चुरा ले गए। व्यापार मंडल की ओर से रात में गश्त के लिए रखे गए चौकीदार के शोर मचाने पर चोर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

 जानकारी के अनुसार कोन बाजार में मोहिउद्दीपुर गांव के मोड़ पर संजय कुमार की ज्वेलरी की दूकान है। गुरुवार की रात चोरों ने इस दूकान का शटर चांड़कर उसमें रखे करीब 50 हजार रुपये से अधिक के जेवर  ले गए। वही कोन-तेलगुड़वा मार्ग के चौराहे पर स्थित रूद्र प्रसाद विश्वकर्मा की दूकान का भी शटर चांड़कर चोरों ने कई कीमती घड़ियां चोरी कर लिया। रूद्र के मुताबिक चोरों ने उसकी दूकान से करीब 40 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। इसके बाद चोर इंद्रजीत गुप्ता के ज्वेलरी और बर्तन की दूकान में भी शटर चांड़कर घुसे। यहां से भी चोरों ने करीब 50 हजार रुपये से अधिक के जेवरात और बर्तन चोरी किये। यहां चोर चोरी कर रहे थे, तभी व्यापार मंडल की ओर से रखे गए चौकीदार ने दूकान खुली देख शोर मचाना शुरू किया। लेकिन देर तक कोई नहीं उठा। लोगों ने भोर में करीब साढ़े तीन बजे चोरी की सूूचना थाना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दूकानदारों से सामानों के चोरी की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें