फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार दो वरना कर देंगे 'छह इंच छोटा'

Thu, 23 Mar 2017 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
नक्सली
विज्ञापन

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कसयां कला गांव निवासी एक व्यक्ति के घर डाक से आए पत्र ने परिवार वालों की नींद हराम कर दी है। पत्र में उससे 25 हजार रुपये की मांग करते हुए 25 मार्च तक पैसा न देने पर छह इंच छोटा कर देने की धमकी दी गई है। हालांकि पीड़ित परिवार ने अभी पुलिस से शिकायत नहीं की है। एसपी लल्लन सिंह का कहना है कि शिकायत मिली तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।


15 मार्च 2017 को रजिस्टर्ड डाक से भेजे गए पत्र में दद्दू ग्रुप (डीजी) ने धमकी दी है। लिफाफे पर दद्दू ग्रुप (डीजी) नौगढ़ चंदौली की मुहर लगी है और उस पर प्रेषक का नाम मुख्तार जावेद लिखा है। पत्र में जय दद्दू, जय लाल सलाम के बाद लिखा है कि ‘आप जो भी हो आपके खिलाफ हमारे यहां शिकायत मेरे ग्रुप के सदस्य नौबादी निवासी के जरिए लिखाई गई है।
विज्ञापन



शिकायत बहुत ही संगीन है। तुम्हें मेरे ग्रुप के अध्यक्ष के तरफ से पहले सूचना एवं सुधार के लिए मौका दिया गया है। 25 हजार रुपये की नकद रकम 25 मार्च 2017 तक जमा करना होगा। यदि रुपये नहीं जमा हुआ तो तुम्हारे परिवार को और तुम्हें मेरे ग्रुुप की तरफ से ऊपर से छह इंच छोटा कर दिया जाएगा। साथ ही घर को आग लगा दी जाएगी।


’ पत्र में कहा गया है कि ‘अपने ससुराल वालों से हमेशा के लिए रिश्ता समाप्त करना होगा।’पीड़ित के मुताबिक वह पत्नी के साथ  घर पर रहता है। ससुराल से उसकी अनबन चल रही है। ससुर की मौत हो गई है।  इकलौता साला-सरहज और सास हैं।
विज्ञापन



उसने इसकी शिकायत फिलहाल पुलिस से नहीं की है। उसका कहना है कि उसे शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है। उधर एसपी लल्लन सिंह का कहना है कि ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिली तो मामले की जांच की जाएगी और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें