Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
मासूम के साथ दो दिन पूर्व हुए दुराचार को लेकर लोगों में जबरदस्त गुस्सा है। सोमवार की सुबह आरोपी का नाम जैसे ही सार्वजनिक हुआ लोगों का गुस्सा बाहर आ गया। दोपहर में आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग करते हुए लोगों ने उसके घर पर पथराव शुरू कर दिया। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभाली।
आरोपी को भी अदालत में पेश करने से पूर्व मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाते वक्त लोगों ने उसे घेरने की कोशिश की। तनाव को देखते हुए संवेदनशील जगहों पर पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि हालात पर नियंत्रण है। फिर भी नजर रखी जा रही है। शनिवार रात आठ बजे के करीब छह साल की मासूम अपने छोटे भाई के साथ मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गई थी।
दूकान से लौटते वक्त उसके साथ दुराचार की घटना हुई। घटना के बाद नाजुक स्थिति में पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जताई जा रही है। सीसीटीवी के जरिए आरोपी की शिनाख्त हुई। इसके बाद पुलिस ने रविवार रात आरोपी मुहम्मद जमील (25) को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार सुबह जमील की गिरफ्तारी की खबर आम हुई तो नाराज लोगों ने दोपहर में उसके घर का घेराव कर दिया। लोगों ने घर पर पत्थरबाजी भी की। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और काफी प्रयास के बाद स्थिति को संभाला।
पुलिस द्वारा आरोपी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल ले जाते वक्त भी लोगों ने उसे घेरने की कोशिश की लेकिन किसी तरह उसे पीछे के दरवाजे से अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद उसे बैढ़न के न्यायिक मजिस्ट्रेट बबिता अहोरा की अदालत में पेश किया। मजिस्टे्रट ने आरोपी जमील को 10 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। उधर, एएसपी एसके शर्मा ने कहा कि स्थिति नियंत्रित है। एहतियातन हालात पर नजर रखी जा रही है।