फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू की अवैध साइटों पर छापा, पोकलेन सीज

Wed, 08 Jun 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
विज्ञापन
कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोन और कनहर नदी के सेंचुरी एरिया में बालू की अवैध साइटों पर बुधवार को एसडीएम ने छापेमारी की। इस दौरान एक नई साइट के लिए रास्ता बना रही पोकलेन मशीन को सीज कर दिया। जब की छह साइटों की जांच पड़ताल के बाद करीब 90 हजार घनमीटर अवैध खनन की पुष्टि हुई है। एसडीएम अवैध खनन की रिपोर्ट गुरुवार को डीएम को देंगे। वहीं वीआईपी सिंडिकेट, खनन माफिया और कुछ स्थानीय नेताओं के पार्टनरशिप में चल रही साइटों से प्रशासनिक अमले ने एक भी ट्रक जब्त नहीं किया जबकि दोपहर तक वहां बालू की लोडिंग होती रही।
विज्ञापन


बताते चलें कि अमर उजाला ने मंगलवार को सेंचुरी एरिया में बालू की छह अवैध साइटों के संचालन की खबर प्रकाशित की थी। चोपन और जुबैर थाना क्षेत्र के पिजौर परदछ खैरहवां, रेड़िया, करगरा और अगोरी गोठानी में यह साइटें संचालित हो रही थीं। खबर को संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी सीबी सिंह ने उपजिलाधिकारी सदर कैलाश सिंह को छापा मारने को कहा था। उपजिलाधिकारी शाम को साइटों पर गए तो उन्हें वहां कुछ नहीं दिखा।

 बुधवार को भी बालू की साइटों के संचालन की शिकायत जिलाधिकारी को मिली तो उन्होंने उपजिलाधिकारी को फिर मौके पर भेजा। बुधवार को कार्रवाई के बाद एसडीएम कैलाश सिंह ने अमर उजाला को बताया कि करगरा में एक पोकलेन मशीन और नाव को सीज किया गया है। पूछताछ में चालक ने बताया कि विमलेश अवैध नई साइट शुरु करने के लिए पिजौरा में सबसे अधिक बालू का खनन हुआ है।
विज्ञापन

इसी तरह अगोरी गोठानी, रेड़िया, खैरहवां और करगरा में भी चार से पांच हजार घनमीटर तक  अवैध खनन की पुष्टि हुई है।  एसडीएम कैलाश सिंह ने   कहा कि छापेमारी के दौरान वहां एक भी ट्रक बालू लोड करते हुए नहीं दिखा। बताया कि पूरे मामले की मौखिक रिपोर्ट जिलाधिकारी को दे दी गई है। गुरुवार की सुबह बिंदुवार रिपोर्ट जिलाधिकारी को उनके आदेशानुसार सौंप दी जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें