दिल धड़कता देख परिजन बोले जिंदा है रामदास डॉक्टर बोले ब्रेन डेड है, बचने की उम्मीद नहीं
- फोटो : bureau
राबर्ट्सगंज में स्थित न्यू सीटी हास्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान रविवार को शाहरू खां (12) की मौत हो गई। इस पर गुस्साए मृतक के घरवाले और भाजपा नेताओं ने क्लिनिक में हंगामा कर दिया। सीएमएस डॉ. गणेश प्रसाद ने संबंधित अस्पताल संचालक के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दे दी है।
जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर करीब एक बजे घोरावल कोतवाली क्षेत्र के खड़ेहरा गांव में जामुन के पेड़ से गिरकर शाहरू खां पुत्र पांचू गंभीर रूप से घायल हो गया। घरवालों ने किशोर को न्यू सीटी हास्पिटल एंड ट्रामा सेंटर राबर्ट्सगंज ले गए।
यहां डॉक्टर ने बालक को ठीक करने का दावा करते हुए उसका इलाज शुरू कर दिया। शाम करीब छह बजे उपचार के दौरान बालक की मौत हो गई। इसकी जानकारी बालक के घरवालों को हुई तो वे लोग हंगामा शुरू कर दिये। रात करीब साढ़े आठ बजे कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा अस्पताल पहुंचे तो मामला गरम हो गया।
इसी बीच भीड़ का फायदा उठाते हुए डॉक्टर समेत अन्य कर्मचारी फरार हो गए। स्वास्थ्य कर्मियों के जाने के बाद अस्पताल में भर्ती अन्य रोगी भी चले गए। अशोक मिश्रा ने मोबाइल से घटना की सूचना डीएम और सीएमओ को दी। सीएमओ के निर्देश पर सीएमएस डॉक्टर गणेश प्रसाद ने अस्पताल पहुंच कर घटना की जानकारी ली।
इस दौरान भाजपा नेता संतोष शुक्ला, गौरव, कमलेश चौबे आदि का आरोप था कि डॉक्टर ने 20 हजार रुपये जमा कराया है। मृतक के घरवालों को वापस कराया जाए। सीएमएस ने मृतक के घरवालों को शव सुपुर्द कर अस्पताल सील कर दिया।
वही फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे कोतवाली के एसएसआई अतुल सिंह ने नेताओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गणेश प्रसाद का कहना है कि न्यू सीटी हास्पिटल एंड ट्रामा सेंटर को सील कर उसके संचालक के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दे दी गई है।