फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थर से टकराई बाइक, दो की मौत

Sun, 24 Apr 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
विज्ञापन
बाइक पर नंबर भी नहीं था - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
माड़ा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव के पास रविवार शाम हुए सड़क हादसे में बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। माड़ा के सेमरिया गांव के रहने वाले रामसजीव मिश्रा (48) व रामकिशुन (45) किसी कार्य से बाइक पर सवार होकर निकले थे।
विज्ञापन


गांव के बाहर मुख्य मार्ग पर पहुंचने के बाद बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे मौजूद एक पत्थर की दीवार से टकरा गई। हादसे के बाद दोनों  दूर छिटक गए। उनको गंभीर चोटेे आईं । सूचना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने उनको अस्पताल भिजवाने का प्रबंध करना शुरू किया। अभी लोग अस्पताल ले जाने की तैयारी ही कर रहे थे कि रामसजीव की मौत हो गई।

रामकिशुन को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उसका इलाज भी शुरू हो गया लेकिन घंटे भर बाद उसने भी दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी के बाद सेमरिया गांव में मातम पसर गया। परिवार को सदस्यों का रोते-रोते बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें