फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से हुई मारपीट और लूट, पति समेत आठ पर मुकदमा दर्ज

Fri, 07 Apr 2017 09:08 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र
विज्ञापन
मुकदमे की पैरवी के लिए आई पीड़िता हुई थी
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज नगर में एक महिला को मारपीट कर उसका सामान छिन लिया गया। मामले में पुलिस ने पीड़िता प्रियंका की तहरीर पर उसकेे पति सहित आठ के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया।  
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पूर्व में फैजाबाद जिले के की रहने वाली प्रियंका अपने पति सहित अन्य के खिलाफ दहेज उत्पीडन समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है। उसी केस की पैरवी करने के लिए गुरुवार को त्रिवेणी एक्सप्रेस से राबर्ट्सगंज आई थी।

प्रियंका का आरोप है कि सुबह करीब सात बजे राबट्र्सगंज बढ़ौली चौक के समीप पहुंची तो वहां पहले से मौजूद उसके पति, सुसर आदि ने उसे घेर लिया।  गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर विपक्षियों ने उसे पीट दिया।
विज्ञापन


जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते तब तक सभी लोग फरार हो गए। प्रियंका की तहरीर पर पुलिस ने पति अभिषेक श्रीवास्तव, ससुर दिनेश श्रीवास्तव, सास पुष्पा, ननद स्मृता श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, नागेंद्र, शैलेंद्र के खिलाफ लूट, मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें