फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के माडल शॉप पर उपद्रव, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबट्र्सगंज कोतवाली क्षेत्र के प्राइवेट बस स्टैंड के सामने मॉडल शाप पर मंगलवार की शाम उपद्रव-मारपीट हुई। शॉप संचालक भाजपा नेता यादवेंद्र द्विवेदी ने तीन-चार अज्ञात व्यक्तियों पर नशे की हालत में उपद्रव मचाने, मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है। वहीं बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में कई लोग लाठी-डंडे से दो युवकों को बेरहमी से पीटते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा नेता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है िमंगलवार की शाम छह बजे दो लोग उनके दुकान पर बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान उन लोगों ने पड़ोस में बैठकर शराब पी रहे लोगों से गाली-गलौज और विवाद शुरू कर दिया। इसको लेकर दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। उन्होंने बीच-बचाव किया। वहीं जो वीडियो वायरल हुई उसमें एक नेता किस्म के युवक को कई लोग लाठी-डंडे से पीट रहे हैं। उसको पीटकर अधमरा करने के बाद एक युवक को थप्पड़ से पीटा गया। कुछ देर बाद वहां पहुंचे भाजपा नेता ने भी उन्हें थप्पड़ जड़े। पुलिस का कहना था कि शॉप संचालक की तरफ से ही तहरीर आई है। उसी के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें