फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ माह बाद भी लापता युवक नहीं चला पता

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के जमगाई गांव से करीब नौ माह पूर्व संदिग्ध हाल में लापता राकेश (21) का अभी तक पता नहीं चल सका है। इस मामले में मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुन्नी की तहरीर पर दंपति समेत छह के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

जमगाई गांव निवासी वादिनी मुन्नी देवी के मुताबिक 12 नवंबर 2017 की दिन में तीन बजे उसका लड़का राकेश घर से राबर्ट्सगंज बाजार जाने के लिए निकला, लेकिन वह वापस घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला तो 27 नवंबर को बेटे के गायब होने की सूचना पुलिस को दी। वादिनी का कहना है कि 21 दिसंबर को महिला थाने से उसे बुलाया गया। वहां पहले से मौजूद छह लोगों ने धमकी देते हुए कहा कि तुम्हारे बेटे को गायब हुए 20 दिन बीत गए, लेकिन उसका पता नहीं चला। तुमसे दो लाख रुपये मांगा गया था अगर रुपये नहीं दोगी तो तुम्हारे बेटे का काम तमाम कर दिया जाएगा। क्षेत्राधिकारी विवेकानंद तिवारी ने बताया कि मुन्नी के प्रार्थना पत्र पर उसके गांव के रहने वाले दीपक, उसकी पत्नी मंजू, जमगांव गांव निवासी राधे, कांति, लक्ष्मिना और मझिगवा गांव निवासी संजू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें