फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े बैग से भरा रुपये लकर भागे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के विकास नगर मोहल्ले में मंगलवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाश एक व्यक्ति का रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। पीड़ित रामचंद्र त्रिपाठी के मुताबिक बैग में करीब 75 हजार था। छिनैती की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सीओ विवेकानंद तिवारी के नेतृत्व में मातहतों ने बदमाशों की तलाश शुरू की। लेकिन उनका पता नहीं चला।
क्षेत्र के बिठगांव गांव निवासी रामचंद्र तिवारी अपने भाई श्याम तिवारी के साथ स्टेट बैंक राबर्ट्सगंज से दो लाख रुपये निकाल कर विकास नगर में रहने वाले व्यापारी अरविंद के घर पहुंचे। वहां से दोपहर करीब साढ़े 12 बजे दोनों भाई अपनी बाइक से हाइडिल मैदान की ओर जाने के लिए निकले, लेकिन कुछ ही दूर पर जाने पर बारिश होने लगी। बचने के लिए श्याम ने बाइक से रामचंद्र को उतार कर बाइक को खड़ी करने लगे। उसी वक्त पीछे से बाइक से दो युवक पहुंचे और रामचंद्र के हाथ से बैग छिनकर साथी के साथ फरार हो गया। दोनों भाइयों ने कुछ दूर तक उनका पीछा किया, लेकिन मिले नहीं। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज, कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा से पीड़ितों ने पूछताछ किया। रामचंद्र ने कहा कि अरविंद को 1.27 लाख रुपये देकर वापस लौट रहे थे, क्योंकि वह उनसे रुपये कर्ज लिए थे। बदमाशों ने बैग में रखे करीब 75 हजार रुपये लूट ले गए। सीओ विवेकानंद तिवारी ने स्टेट बैंक से निकाले गए रुपये का रिकार्ड लेने के साथ ही सीसी टीवी फुटेज को देखा। पुलिस लुटेरों की तलाश में भटकती रही, लेकिन उनका पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
रामचंद्र की तहरीर पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ कर घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।- विवेकानंद तिवारी, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें