ओबरा (सोनभद्र)। क्षेत्र के रेणुकापार खाड़र के जंगल में शुक्रवार अपराह्न साढ़े तीन बजे पेड़ से किसान लालमन (40) का शव लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पेड़ से शव को नीचे उतरवा कर पीएम के लिए जिला अस्पताल ले गई।
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की देर रात खाड़र गांव निवासी लालमन अपने घर से कहीं जाने के लिए निकला। काफी देर बाद भी वह नहीं लौटा तो घरवालों ने खोजबीन शुरू कर दी। रात भर घरवालों ने तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। दूसरे दिन लालमन का शव उसके घर से करीब पांच सौ मीटर दूर जंगल मेें पेड़ से लटकता मिला। पुलिस ने कहा जांच में प्रथम दृष्टया पता चला है कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। हालांकि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चलेगा। उधर , ग्रामीणों की मानें तो लालमन आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। समाचार लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ था।