फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में बिल्ली खनन क्षेत्र में चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। थाना क्षेत्र के बिल्ली खनन क्षेत्र में स्थित एक क्रशर प्लांट पर रविवार को टीपर चालक सुदेश्वर प्रसाद यादव (42) की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई। यहां मृतक केे रिश्तेदारों ने शव का पीएम कराने से रोक दिया। क्रशर प्लांट मालिक ने मृतक के आश्रितों को आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बिल्ली में स्थित एक क्रशर प्लांट पर कोन थाना क्षेत्र के पिपरखाड़ गांव निवासी सुदेश्वर प्रसाद यादव की मौत हो गई। वह क्रशर मालिक का टीपर चलाकर जीवकोपार्जन करता था। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल ले जाकर पंचनामा की कार्यवाही शुरू की। इसकी जानकारी होने पर वहां मौजूद कुछ रिश्तेदारों ने पीएम करने की कार्यवाही को रूकवा दिया। उनका कहना था जब तक क्रशर मालिक मृतक के आश्रितों का आर्थिक मदद नहीं करेगा तब तक शव का पीएम नहीं होने देंगे। कुछ ही देर बाद मृतक के घरवाले भी पहुंच गए। क्रशर मालिक ने मृतक के भाई, परिवार के अन्य सदस्य और रिश्तेदारों को बताया कि करंट से उसकी मौत हुई है। वह मृतक के आश्रितों का यथासंभव मदद करेगा, तब लोगों का गुस्सा शांत हुआ। ओबरा सीओ ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर घरवालों को सुपुर्द करा दिया गया। कहा कि मृतक के घरवालों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें