फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर की घटना को लेकर पुलिस अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। बुलंदशहर की घटना को लेकर जिले की पुलिस अलर्ट है। सुरक्षा के मद्देनजर एसपी ने सभी थाना क्षेत्रों में 21 टीमें बनाई है। इसके अलावा 42 पुलिस कर्मियों को सादे पोशाक मेें तैनात किया है।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व गोहत्या को लेकर बुलंदशहर में हुई हिंसा की आंच अन्य जिलों में न पहुंचे इसको लेकर सरकार अलर्ट हो गई है। पुलिस के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सोनभद्र में भी अराजक तत्वों पर पैनी नजर रख रही है। इसके लिए एसपी ने सीओ विवेकानदं तिवारी, ओबरा सीओ ज्ञान प्रकाश राय, सदर सीओ सुनील कुमार विश्रोई, पिपरी क्षेत्राधिकारी राहुल मिश्रा, दुद्धी सीओ की देखरेख में 21 टीमेें बनाई हैं। प्रत्येक टीम में एक दोरागा और तीन पुलिसकर्मी आधुनिक असलहों से लैस हैं। प्रत्येक टीम को अपने-अपने थाना क्षेत्र में भ्रमण कर अराजक तत्वों पर नजर रखते हुए उन्हें गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा प्रत्येक थाना क्षेत्रों में दो-दो पुलिसकर्मी सादे पोशाक में घूम रहे हैं। इन कर्मियों को संदिग्धों को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बुधवार को सभी टीमें क्षेत्र में भ्रमणशील रहीं। एएसपी मुख्यालय अरूण कुमार दीक्षित और एएसपी नक्सल डॉ. अवधेश सिंह टीमों के कार्यों की मॉनिटरिंग कर रहे है। पुलिस अधीक्षक किरीट राठोड ने कहा कि मातहतों को झूठी अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें