डाला। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के बाड़ी प्राथमिक विद्यालय स्थित रेलवे लाइन के पास शनिवार की सुबह करीब छह बजे गुलाब (32) अचेतावस्था में मिला। शौच के लिए गए लोगों ने उसे अधमरे हाल में लहुलूहान देख मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन में भर्ती कराया है।
शनिवार की सुबह करीब छह बजे बाड़ी क्षेत्र की महिलाएं शौच के लिए रेलवे लाइन के किनारे गई तो एक व्यक्ति के कहरने की हल्की आवाज आने लगी। आवाज सुनकर महिलाएं इधर-उधर देखने लगीं, तो रेलवे पटरी के किनारे झाडियों में एक युवक खून से लहुलुहान होकर पड़ा हुआ दिखाई दिया। यह देख महिलाएं शोर मचाने लगीं। इस पर वहां दर्जनो लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति के पड़े होने की सूचना पाकर उसकी बहन फुुलवा मौके पर पहुंच गई। उसने युवक की शिनाख्त अपने भाई गुलाब पुत्र माले सिंह निवासी चंचलिया थाना ओबरा के रूप में की। फूलवा ने बताया की युवक पास के क्रशर मे मजदूरी करता है। उसके सिर पर दोनों तरफ से गंभीर चोटे आई है। बस्ती में युवक को रेलवे पटरी के किनारे मार कर फेंकें जाने की चर्चा है। मौके पर पहुंची चोपन थाना और डाला चौकी पुलिस ने युवक को ले जाकर चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।