फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का कोयला लदा ट्रेलर सहित तीन धराये

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। मोरवा पुलिस ने बुधवार को रेलवे स्टेशन के समीप 30 टन चोरी का कोयला लदे एक ट्रेलर को कब्जे में लेते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह लोग सिंडिकेट बनाकर निगाही परियोजना से कोयला चुराते हैं। इनमें से अनपरा के दो लोग भी शामिल हैं।
विज्ञापन

मोरवा टीआई नरेंद्र सिंह रघुवंशी को सूचना मिली कि एक ट्रेलर चोरी का कोयला लेकर मोरवा रेलवे स्टेशन से चितरंगी की ओर जा रहा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चालक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान काली मंदिर बस स्टैंड निवासी राजकुमार गुप्ता के रूप में हुई। वाहन में काशी मोड़ अनपरा के अखिलेश यादव, शिवा यादव बैठे मिले। पूछताछ में वह लोग कोयला से संबंधित न तो किसी तरह की जानकारी दे सके और न ही कोई कागजात दिखा सके। पूछताछ में ट्रेलर चालक ने खुलासा किया कि ट्रेलर मालिक का पुत्र अश्वनी कुमार पांडेय एनसीएल की निगाही खदान से कोयला चोरी कराने में शामिल है। बिना कोई दस्तावेज के कोयला को चितरंगी भेजा गया है। पुलिस ने तत्काल तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर तीनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें