अनपरा । अनपरा मे विद्युत चोरी मामले मे 10 लोगों पर शिकंजा कस गया है । उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिये पुलिस को तहरीर दी गई है। बकाये में लाइन कटने के बाद भी कटियारी कर बिजली का उपभोग करते पकड़े जाने पर कार्यवाही हुई है ।
अनपरा क्षेत्र के अवर अभियंता विमलेश कुमार ने अनपरा थाने में तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक परासी गांव के उपभोक्ता सीमा सिंह पर 55043, मदन मोहन सिंह पर 77562, चंद्रदेव गुप्ता 56437, इम्तियाज अहमद 128902, सोकिया बेगम 36345, गंगेश्वरी देवी 55852, जगदीश प्रसाद 92891, रामकी देवी 100533, मानिक राम 74800 व गायंत्री देवी 726734 रुपये बकाये में 28 अक्तूबर में कनेक्शन काटा गया था लेकिन 29 मई को जांच में खुलासा हुआ कि बकायेदारों द्वारा चोरी से कनेक्शन जोड़ कर बिजली का उपभोग किया जा रहा है। इसी के बाद इन बकायेदारों के खिलाफ अनपरा पुलिस को तहरीर दी गई है। पीसीएल की इस कार्यवाही से बकायेदारों में हड़कंप मच गया है।