फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबूझ हालत में झुलसी विवाहिता की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के आनापुर गांव में 27 मई की रात में अबूझ हालत में झुलसी गुलाब चंद्र की पत्नी गुंजन (28) की इलाज के दौरान शुक्रवार को बीएचयू में मौत हो गई। मृतका की मां ने बेटी को जलाकर हत्या करने का आरोप ससुराल वालों पर लगाया है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के साढ़ापुर गांव निवासी गिरिजाशंकर गौतम की बेटी गुंजन की शादी चार जून 2009 को महराजगंज थाना क्षेत्र के आनापुर गांव निवासी गुलाबचंद के साथ हुई थी। 27 मई की रात गुंजन घर में अबूझ हाल में झुलस गई। परिजनों का आरोप है कि ऊपर ढिबरी गिर जाने से गुंजन गंभीर रूप से झुलस गई थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां हालत गंभीर देख उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया था। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परितजन लाश लेकर थाने पर आए। गुंजन की मां की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुंजन की मां कुंती देवी की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि दहेज में बाइक की मांग को लेकर बेटी को ससुराल वाले अक्सर प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर उसे जलाकर मार डाला गया। दो साल पहले भी बेटी को ससुराल में पीटा गया था। जिसकी तहरीर थाने में दी गई थी। पुलिस का कहना है कि घटना की छानबीन कर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें