फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसूली में गिरफ्तार युवक का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड से बालू लदे ट्रकों से अवैध वसूली करने के मामले में एक दिन पूर्व दबोचे गए खुजरी गावं के अरुण कुमार शुक्रवार को चालान कर दिया गया। एसडीएम दुद्धी के निरीक्षण में हत्थे चढ़े युवक की निशानदेही पर झोपड़ी से जिला पंचायत की पर्ची बरामद हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने लेखपाल संघ अध्यक्ष अरूण कन्नौजिया की तहरीर पर दो के खिलाफ नामजद और उतने ही अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश सरगर्मी से कर रही है। पुलिस के मुताबित नामजद खजुरी निवासी सूर्यमणि गुप्ता की तलाश में छापेमारी की जा रही है। बता दें कि गुरुवार की शाम साढ़े छह बजे उपजिलाधिकारी अतुल वत्स अपने राजस्व कर्मियों के साथ दुद्धी कनहर नदी के तरफ भ्रमण को निकले थे। कनहर बैरियर के पास ट्रकों से वसूली कर रहे एक युवक को हिरासत में लिया गया था। एसडीएम ने बताया कि कि इस मामले की वे स्वयं जांच कर रहे है। सूचना मिली है कि कई लोग गोलबंद होकर अवैध तरीके से ट्रकों से वसूली कर रहे हैं। झोपड़ी से मिली दो सौ रुपये की जिला पंचायत की पर्ची की सत्यता की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें